MGSU B.A. Semester 6 Result June 2026 घोषित: चेक करने का तरीका, मार्कशीट की पूरी समझ, Back/Reval और आगे क्या करें

📅 रिजल्ट: 12 अक्टूबर 2026🎓 Even Sem June 2026📚 Session 2025-26🏛️ MGSU, बीकानेर
MGSU BA Semester 6 Result जारी

नमस्ते दोस्तों! महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर ने B.A. Sem-6 (June 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षाएँ अगस्त में हुई थीं और रिजल्ट 12 अक्टूबर 2026 को आया। इस ब्लॉग में हम सब कुछ आसान भाषा में, step by step समझेंगे: रिजल्ट कहाँ और कैसे देखें, मार्कशीट का हर कॉलम क्या बताता है, Back आए तो क्या करें, Revaluation कैसे भरें, PG में admission और पास होने के बाद के documents।

रिजल्ट घोषणा12-10-2026
Reval अंतिम तिथि26-Oct-2026
Reval शुल्क₹300 / पेपर
PG आवेदन अंतिम तिथि26-10-2026

1. रिजल्ट कहाँ देखें? (नई ERP वेबसाइट)

पुराने yearly system का रिजल्ट univindia.net/MGSU/mainpage.php पर आता था, लेकिन पिछले करीब एक साल से रिजल्ट नए ERP Portal पर जारी हो रहा है: erp.univindia.net। इसका interface काफी बेहतर है।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
  1. वेबसाइट erp.univindia.net खोलें और Student Login चुनें।
  2. अपना Username और Password डालें।
  3. Dashboard खुलेगा जिसमें आपका नाम, फोटो और कोर्स (जैसे Bachelor of Arts) दिखेगा।
  4. यहाँ 6 option मिलेंगे: Exam Form, Practical Admit Card, Admit Card, Result, Revaluation, Retotal। इनमें से Result पर क्लिक करें।
  5. Result Panel में Main Result, Reval Result, Retotal Result दिखेंगे। हमें अभी Main Result देखना है।
  6. हर सेमेस्टर का अलग result देखने का option मिलेगा। उस पर क्लिक करें, फिर Print करके PDF बना लें या screenshot ले लें।
ध्यान दें: अब पहले की तरह सिर्फ Roll No., नाम या पिता के नाम से रिजल्ट नहीं निकलेगा। रिजल्ट देखने के लिए Student Login करना ही होगा।

Username या Password भूल गए?

  • Username: Forgot your username पर क्लिक करें, registered mobile number डालें, OTP verify करें और username दिख जाएगा।
  • Password: Forgot password पर क्लिक करके Registration No. से OTP लें और नया password set करें।
  • आपका username आपके Exam Form पर भी लिखा होता है। इसका format कुछ ऐसा है: MGSUS000000 (आखिर के 6 digits हर student के अलग होते हैं)।

2. मार्कशीट को कैसे पढ़ें?

रिजल्ट पर सबसे ऊपर MAHARAJA GANGA SINGH UNIVERSITY, BIKANER, फिर B.A. SEM-VI EXAM JUNE 2026 और PROVISIONAL MARKSHEET लिखा होता है। इसके नीचे आपका Name, Father's Name, Mother's Name, Medium, Roll No., Enrollment No., ABC ID, Category और College Name आता है। सबसे पहले इन्हें ध्यान से जाँच लें।

Subject table के कॉलम

कॉलम मतलब
SEM / SUBCODE सेमेस्टर और पेपर का कोड
SUBJECT TYPE DCC, SEC आदि (पेपर का प्रकार)
MAX / OBTAINED MARKS EXT (थ्योरी), INT (इंटरनल) और TOT (कुल) के अंक
COURSE CREDIT / EARNED CREDIT पेपर के कुल क्रेडिट और आपने कितने कमाए
LETTER GRADE / GRADE POINT अंकों के अनुसार ग्रेड (O, A+, A...) और उसका point
CREDIT POINT Earned Credit × Grade Point

Sem 6 का पेपर pattern

SEC (Skill Enhancement Course): यह एक compulsory पेपर है (50 अंक)। Regular college students को Dissertation/Project/Field Study (DPR), Internship या On-Job Experience (IOJ), Community Engagement Experience (CEE) या Research Credit Courses (RCC) में से चुनने का विकल्प मिला था। इनके Pass/Fail और marks कॉलेज द्वारा submit होते हैं, इसलिए इनके 50 अंक internal ही गए। Non-college students के लिए एक fixed विषय Research Application compulsory था, जिसका exam university से हुआ।

इसके अलावा आपके चुने हुए विषयों के 3 पेपर होते हैं, जो इस पैटर्न पर आधारित हैं:

पेपर प्रकार अधिकतम अंक Theory Internal न्यूनतम (Theory / Internal)
सिर्फ Theory 150 120 30 44 / 11
Practical वाले विषय की Theory 100 80 20 29 / 8
Practical वाले विषय का Practical 50 40 10 15 / 4
Total समझें: 3 विषयों के 3 × 150 = 450 अंक और SEC के 50 अंक मिलाकर Sem 6 कुल 500 अंक का होता है।

सभी सेमेस्टर का Max Marks कितना?

सेमेस्टर कुल अंक कारण
Sem 1 650 AEC में General Hindi और General English, दोनों पेपर देने पड़े (दिसंबर 2023 के पुराने नियम से)
Sem 2 550 100 अंक का Environment Science / Environment Studies compulsory था
Sem 3 500 AEC में Elementary Computer (50 अंक)
Sem 4 500 AEC में Indian Knowledge System (50 अंक)
Sem 5 500 AEC में Communication Skill (50 अंक)
Sem 6 500 SEC (50 अंक)
कुल 3200 पूरे 6 सेमेस्टर का योग

नीचे Semester Result table में Sem 1 से Sem 6 तक के SEMESTER, MAX MARKS, TOTAL MARKS, TOTAL CREDITS, EARNED CREDITS, TOTAL CREDIT POINTS, EARNED CREDIT PERCENTAGE, SGPA, CGPA और RESULT दिखते हैं। फाइनल रिजल्ट में पास तभी माना जाएगा जब आप हर सेमेस्टर में अलग-अलग पास हों।

Result Remarks का मतलब

Remark मतलब Earned Credit %
PPROM Pass Promoted 100%
BPROM Back Promoted 50% या अधिक, 100% से कम
FPROM Fail Promoted 50% से कम
EFNS / NEFNS Eligible / Not Eligible for Next Semester -

Grading (CBCS)

अंक (%) 90-100 80-89.99 70-79.99 60-69.99 50-59.99 40-49.99 36-39.99 0-35.99 Absent
Grade O A+ A B+ B C D F AB
Grade Point 10 9 8 7 6 5 4 0 0

SGPA = ∑(Ci × Gi) / ∑Ci, जहाँ Ci उस पेपर के credits और Gi उसका grade point है। सभी सेमेस्टर के SGPA के आधार पर आपका CGPA बनता है।

Percentage कैसे निकालें? कुल Obtained Marks ÷ कुल Max Marks (3200) × 100। CGPA को सीधे percentage में बदलने का कोई fixed formula MGSU की मार्कशीट में नहीं दिया गया है।

⚠️ यह ऑनलाइन रिजल्ट Provisional है। Original मार्कशीट विश्वविद्यालय अलग से जारी करेगा और इसमें छोटी त्रुटि की संभावना हो सकती है।

3. Back, Fail और BPROM: आपकी स्थिति क्या है?

बिंदु BACK (बैक आना) FAIL (फेल होना)
इसका मतलब सिर्फ 1 या 2 पेपर में passing marks (36%) नहीं आए, बाकी सभी में पास अधिकतर पेपर में फेल, या कुल credit/अंक passing limit से बहुत कम (Earned Credit 50% से कम)
Remark BPROM (Back Promoted) FPROM (Fail Promoted)
साल / सेमेस्टर साल खराब नहीं होता, आगे बढ़ने का मौका मिलता है उस सेमेस्टर के अधिक पेपर दोबारा देने पड़ते हैं
परीक्षा दोबारा कैसे पूरी पढ़ाई दोबारा नहीं, सिर्फ उसी 1-2 पेपर का exam (Supplementary / Next Sem के साथ) उस सेमेस्टर या साल के बकाया सभी पेपर दोबारा देने पड़ते हैं
Student status Ex-Student के रूप में सिर्फ Back पेपर की फीस भरकर परीक्षा Ex-Student बनकर या दोबारा प्रक्रिया पूरी करके
Sem 1 से दोबारा शुरू नहीं करना: Back की स्थिति में आपको सिर्फ बकाया पेपर clear करने हैं, पूरा course दोबारा नहीं पढ़ना।

PPROM और BPROM का असली मतलब

  • PPROM (Pass Promoted): आपने उस सेमेस्टर के सभी पेपर पास कर लिए हैं। अगर पहले का कोई Back था और अब clear हो गया तो भी यही दिखता है।
  • BPROM (Back Promoted): कोई पेपर बकाया है। फाइनल सेमेस्टर (Sem-6) के बाद BPROM का मतलब है कि डिग्री अभी अधूरी है, इसलिए "Promoted" देखकर यह न समझें कि आप पास हो गए।

फाइनल सेमेस्टर में BPROM का क्या मतलब है?

Sem-6 के बाद Sem-7 नहीं होता, इसलिए यहाँ BPROM का मतलब सिर्फ इतना है कि यूनिवर्सिटी आपको 'Fail' घोषित करके बाहर नहीं कर रही। आपका college record चालू है, पूरा graduation दोबारा नहीं पढ़ना और आप Ex-Student के रूप में सिर्फ बकाया Back पेपर का form भरकर उसे clear कर सकते हैं।

Back के साथ PG में admission हो सकता है?

  • Regular PG (सरकारी या प्रतिष्ठित private कॉलेज): नहीं। Regular admission के लिए graduation पूरी तरह PASS होनी चाहिए।
  • Distance / Open University (जैसे VMOU कोटा, IGNOU): यहाँ भी final year पास होना जरूरी होता है, इसलिए Back के साथ admission मिलना मुश्किल है।

अब आपके पास दो रास्ते हैं

रास्ता 1 (सबसे बेस्ट)Revaluation
रिजल्ट अभी आया है, इसलिए बिना समय गँवाए Reval form भरें। MGSU का Reval result आमतौर पर 1 से 1.5 महीने में आता है। अंक बढ़कर आप पास हो गए तो PG admission के लिए तुरंत योग्य हो जाएँगे।
रास्ता 2Back / Supplementary Exam
अगर Reval से कुछ नहीं बदला, तो MGSU द्वारा होने वाले Sem-6 के Back exam का इंतजार करें। इस स्थिति में Regular PG इस साल मुश्किल है और आप Back clear करके अगले सत्र (2027) में PG कर पाएँगे।
Peer Advice: निराश मत होइए! Final year में कई students की Back आती है। पहला कदम उठाइए और तुरंत Revaluation का form लगाइए।

4. Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) कैसे करें?

अगर आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या Back आई है, तो Revaluation form अभी चालू है। यह सुविधा सिर्फ सबसे ताज़ा आए रिजल्ट (Sem 6) के लिए है। पिछले सेमेस्टर (I से V) के पेपर में Reval का मौका नहीं मिलता। Reval form रिजल्ट के अगले दिन से 15 दिन तक भरे जाते हैं।

  1. ERP Portal पर Student Login करके Revaluation section में जाएँ।
  2. जिन पेपर में Reval करवाना है, उन्हें tick करें (कम से कम एक पेपर जरूरी)।
  3. प्रति पेपर ₹300 शुल्क eMitra से जमा करें और रसीद लें।
  4. Form का print निकालें।
  5. Form का print, ऑनलाइन निकाले गए रिजल्ट का print और eMitra की रसीद, तीनों की photocopy एक लिफाफे में डालें।
  6. लिफाफे पर विश्वविद्यालय का पता लिखें और Speed Post करें। अपना पता भी लिखें।
विश्वविद्यालय का पता:
Maharaja Ganga Singh University, Bikaner
N.H. 15, Jaisalmer Road, Bikaner 334004, Rajasthan, India
अंतिम तिथि: 26-Oct-2026
जब तक आपका Speed Post विश्वविद्यालय को नहीं मिलता, Reval आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा। Post office की रसीद रखें और tracking करते रहें। आमतौर पर 5 से 7 दिन में डाक पहुँच जाती है। Reval form विश्वविद्यालय में ही जमा होता है, कॉलेज में नहीं।

फॉर्म भरने से पहले ये निर्देश जरूर पढ़ें

  1. पुनर्मूल्यांकन छात्रों को दी गई एक विशेष सुविधा है। इसके परिणाम के फलस्वरूप प्रवेश या परीक्षा में बैठने की अनुमति के संबंध में अध्यादेश के विपरीत कोई विशेष रियायत देने के लिए विश्वविद्यालय बाध्य नहीं होगा।
  2. अपूर्ण, बिना निर्धारित शुल्क या देय तिथि के बाद प्राप्त सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएँगे।
  3. पुनर्स्नातक स्तर एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी इंटरनेट की अंकतालिका आवेदन के साथ जरूर संलग्न करें, वरना आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।
  4. प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क ₹300 है।
  5. Tick at least one subject for revaluation।
  6. For Classes, Revaluation shall be permissible in not more than 50% of Theory papers in which the candidate has actually appeared at an Examination।
Reval परिणाम की सूचना मिलने तक अपना रिजल्ट अपरिवर्तित मानकर आगे की कार्यवाही करें।

Speed Post के समय इन बातों का ध्यान रखें

  • Form भरने के बाद eMitra से ₹300 की रसीद जरूर लें, उसकी copy लिफाफे में डालें और एक copy अपने पास रखें।
  • Post office से Speed Post की रसीद लें ताकि आप tracking कर सकें।
  • अगर सही पता लिखा है तो डाक 5 से 7 दिन में पहुँच जाती है।
  • हो सकता है किसी कारण से form ठीक से submit ही न हुआ हो, इसलिए eMitra से confirm कर लें कि Reval का form सही से भर दिया गया है।

Reval, Retotal और RTI

  • Retotalling (Scrutiny): सिर्फ अंकों का जोड़ दोबारा जाँचा जाता है, कॉपी दोबारा नहीं देखी जाती। इसमें अंक बढ़ने की संभावना बहुत कम होती है।
  • Revaluation: कोई दूसरा examiner पूरी कॉपी दोबारा जाँचता है। अपनी मेहनत पर भरोसा हो तो यही चुनें।
  • RTI: इससे आप अपनी कॉपी की photocopy लेकर खुद देख सकते हैं कि कहाँ कितने अंक मिले और कौन से सही या गलत जाँचे गए। कहीं गलती लगे तो आप प्रशासन के सामने इसे challenge कर सकते हैं। यह process लंबा है, इसलिए तभी चुनें जब आप 101% sure हों।
खुद से सवाल पूछें: अगर लगे कि पढ़ाई में कमी रही है, तो Reval के बजाय अगली बार Back exam की मजबूत तैयारी करें। लेकिन अगर आपने अच्छा लिखा था और फिर भी अंक कम आए, तो Reval जरूर लगाएँ। एक बात और: "Back" को कई लोग "Due paper" भी कहते हैं, दोनों एक ही हैं, confuse न हों।
Reval में अंक कम हुए तो? आम तौर पर यही बताया जाता है कि Reval में अंक घटने पर पुराने अधिक अंक ही माने जाते हैं। फिर भी इस नियम की पुष्टि विश्वविद्यालय के नोटिस से कर लें।

PTET / B.Ed. काउंसलिंग में Reval वालों के लिए

अगर काउंसलिंग के समय आपका Reval result नहीं आया है, तो Revaluation online form की रसीद और कॉलेज से एक To Whom It May Concern letter (प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित कि Reval प्रक्रिया में है) संभालकर रखें। कई बार काउंसलिंग कमेटी इसे provisional रूप से स्वीकार कर लेती है, पर यह हर बार तय नहीं होता, इसलिए आधिकारिक नोटिस देख लें।

5. Back का exam कब होगा?

स्थिति क्या करें
Sem I, III या V में Back नवंबर में exam form भरे जाएँगे। Exam की संभावना दिसंबर 2026 – जनवरी 2027
Sem II, IV या VI में Back मार्च तक इंतजार करें। Exam अप्रैल-मई 2027 तक होने की संभावना

इस बार विश्वविद्यालय पिछले साल से आगे चल रहा है, इसलिए ये समय-सीमाएँ पहले से जल्दी हो सकती हैं। असली तिथियाँ आधिकारिक notice से ही कन्फर्म करें।

6. रिजल्ट में RW / EX1 लिखा आए तो?

इसका मतलब आमतौर पर यह है कि परीक्षा आवेदन-पत्र कॉलेज से सत्यापित करवाकर विलंब शुल्क सहित विश्वविद्यालय में जमा करना बाकी है। इसके कारण हो सकते हैं: Exam form जमा न होना, form में बड़ी त्रुटि या किसी document की कमी। समाधान के लिए अपने सभी documents, marksheets और form लेकर MGSU बीकानेर जाएँ और विश्वविद्यालय में संपर्क करें।

7. PG Admission की तारीखें (राजकीय महाविद्यालय)

M.A./M.Sc./M.Com. प्रथम सेमेस्टर में regular admission की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर से बढ़ाकर 26 अक्टूबर कर दी गई है।

कार्य तिथि
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26.10.2026 (सोमवार)
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन 27.10.2026 (मंगलवार)
अंतिम वरीयता व प्रतीक्षा सूची 28.10.2026 (बुधवार)
मूल प्रमाण पत्र जाँच व eMitra पर शुल्क जमा 03.11.2026 (मंगलवार)
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 04.11.2026 (बुधवार)
शिक्षण कार्य प्रारंभ 05.11.2026 (गुरुवार)
आवेदन में Back वाले students ध्यान दें: Regular PG के लिए Sem-6 result में PASS जरूरी है।
आवेदन में अपने सभी सेमेस्टर की marksheet (physical न हो तो इंटरनेट से डाउनलोड की गई PDF) जरूर attach करें।

8. सरकारी भर्ती और B.Ed. में "Appearing" का नियम

सवाल: "अगर मेरी Back चल रही है और REET या B.Ed. (PTET) का form आ जाए, तो क्या मैं भर सकता/सकती हूँ?"

  • आप "Appearing" category में form भर सकते हैं, लेकिन शर्त कड़ी है।
  • REET / शिक्षक भर्ती: जिस दिन मुख्य Written Exam होगी, उस तारीख तक आपकी graduation पूरी तरह clear होनी चाहिए और final marksheet आपके पास होनी चाहिए।
  • B.Ed. काउंसलिंग: काउंसलिंग (कॉलेज allotment) के दिन graduation पास की original marksheet होना जरूरी है। Back या रिजल्ट रुका (RW) होने पर seat नहीं मिलती।
साफ बात: Back के साथ regular PG या B.Ed. allotment नहीं होता। इसलिए जल्दी से Reval form लगाएँ ताकि समय पर रिजल्ट सुधर सके।

9. पास होने के बाद Documents और Degree

Quick Checklist: कॉलेज और ऑनलाइन से क्या-क्या लेना है

Document कहाँ से कैसे और कब
Sem-VI Original Marksheet आपका कॉलेज रिजल्ट के लगभग 30 से 45 दिन में कॉलेज काउंटर पर आती है। University जाने की जरूरत नहीं। पुरानी roll no. slip या ID card दिखाएँ।
Transfer Certificate (T.C.) आपका कॉलेज अगर दूसरे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में जा रहे हैं। No-Dues form भरकर आवेदन करें।
Character Certificate आपका कॉलेज Marksheet लेने जाते समय कहें। कॉलेज letterhead पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और सील के साथ तुरंत मिल जाता है।
Provisional Certificate University ऑनलाइन पोर्टल Original degree आने तक यही डिग्री की तरह काम करता है।
Migration Certificate University ऑनलाइन आवेदन सिर्फ MGSU छोड़कर जाने पर। निर्धारित फीस के बाद speed post से घर आता है या बीकानेर कैंपस से खुद ले सकते हैं।
Same University Rule: अगर आप MGSU से संबद्ध किसी कॉलेज से ही M.A. या B.Ed. करते हैं, तो Migration Certificate की जरूरत नहीं और दोबारा Enrollment भी नहीं कराना पड़ता। पुराना enrollment number आगे भी चलता है। इससे पैसे और भाग-दौड़ दोनों बचते हैं।

Provisional और Original Degree

  • Provisional Degree: रिजल्ट के बाद कुछ हफ्तों में यूनिवर्सिटी वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। मूल डिग्री आने तक सरकारी नौकरी, document verification, विदेश में पढ़ाई और B.Ed./PG admission में मान्य होती है।
  • Original Degree: दीक्षांत समारोह (Convocation) के बाद कॉलेज-वाइज print होकर संबंधित कॉलेज में भेजी जाती है। आमतौर पर फाइनल exam के 1 से 2 साल में मिलती है, समारोह के 1 से 2 महीने बाद कॉलेज पहुँचती है। इसकी फीस मुख्य परीक्षा form में ही ले ली जाती है।
  • लेने जाते समय: Sem-VI की original marksheet और वैध ID (आधार या कॉलेज ID) साथ रखें। रजिस्टर में हस्ताक्षर के बाद डिग्री मिलती है।
  • खुद न जा सकें तो: सामान्यतः डिग्री सिर्फ student को दी जाती है, लेकिन Authority Letter (आपके हस्ताक्षर), marksheet की copy और लेने वाले के आधार वेरिफिकेशन के बाद कॉलेज परिवार के सदस्य को दे सकता है।

डिग्री छपने से पहले Online Preview (Data Verification)

यूनिवर्सिटी डिग्री print करने से पहले सफल छात्रों का डेटा अपनी वेबसाइट पर लाइव करती है। रिजल्ट के कुछ महीने बाद "Degree Data Verification" या "उपाधि डेटा जाँच" का link active किया जाता है। उसमें Roll No. और Enrollment No. डालकर आपकी डिग्री का draft दिखता है। इसमें ये 3 चीजें जरूर जाँचें:

  1. नाम और माता-पिता का नाम English में सही है या नहीं।
  2. नाम हिंदी में सही है या नहीं (मात्राओं की गलती अक्सर हो जाती है)।
  3. आपकी फोटो सही दिख रही है या नहीं।

गलती मिले तो तय तारीख से पहले अपने documents (जैसे 10वीं की marksheet) लेकर यूनिवर्सिटी के उपाधि अनुभाग (Degree Section) में जाएँ, या अधिकारिक सूचना में दिए गए ईमेल के माध्यम से संशोधन कराएँ।

Urgent Migration / Degree

अगर किसी student का DU जैसी दूसरी यूनिवर्सिटी में चयन हो गया और verification के लिए सिर्फ 3 दिन मिले हैं, तो बीकानेर कैंपस में सीधे संपर्क करें। कई बार अतिरिक्त Urgent Fee देकर उसी दिन Migration या Provisional मिल जाता है। यह व्यवस्था है या नहीं और फीस कितनी है, यह जाने से पहले यूनिवर्सिटी से पूछ लें।

10. और भी जरूरी बातें जो हर विद्यार्थी को पता होनी चाहिए

ABC ID और DigiLocker

अपनी ABC ID (Academic Bank of Credits) अपडेट रखें। MGSU रिजल्ट के बाद डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित documents जारी करता है। कई छात्र original marksheet आने से पहले ही सरकारी नौकरी या higher education के form भर देते हैं। DigiLocker से डाउनलोड की गई digital marksheet कानूनी रूप से मान्य होती है, इसलिए कॉलेज से copy मिलने में देरी हो तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं (संबंधित भर्ती की शर्तें देख लें)।

Scholarship के लिए तुरंत आवेदन

अच्छे अंकों से पास हुए विद्यार्थी, खासकर छात्राएँ और SC/ST/OBC/EWS वर्ग के छात्र, राजस्थान सरकार की योजनाओं (जैसे मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना) के लिए पात्र हो सकते हैं। फाइनल सेमेस्टर की marksheet मिलते ही SSO Portal से आवेदन करें, क्योंकि समय-सीमा कम होती है। इस बार eMitra से जानकारी जरूर लें।

नाम और Spelling का मिलान (खासकर छात्राओं के लिए)

कई बार 10वीं की marksheet में नाम के आगे "Kumari" (कु./KM) लिखा होता है और कॉलेज की marksheet में नहीं। अपनी 10वीं, 12वीं और graduation की marksheet में नाम, पिता का नाम और माता का नाम हूबहू मिला लें, वरना REET/RPSC या बैंक भर्ती के Document Verification में Affidavit देना पड़ सकता है। गलती मिले तो रिजल्ट के 6 महीने के भीतर यूनिवर्सिटी में सुधार के लिए आवेदन करें। इसके लिए 10वीं की marksheet की copy, कॉलेज का forwarding letter और निर्धारित फीस लगती है। देर करने पर late fee लग सकती है।

Double Degree

UGC के नए नियमों के अनुसार अब एक साथ दो डिग्रियाँ की जा सकती हैं, जैसे एक regular और दूसरी Open/Distance (जैसे VMOU कोटा या IGNOU) से। शर्त यह है कि दोनों की कक्षाएँ या परीक्षाएँ आपस में न टकराएँ।

Degree Verification और Merit List

  • Degree Verification: नौकरी या बैंक में चयन के बाद संस्था डिग्री की जाँच कराती है। अब डिजिटल सत्यापन की सुविधाएँ (जैसे NAD और DigiLocker) उपलब्ध हैं, इसलिए अपना DigiLocker और NAD registration active रखें।
  • Gold Medal / Merit List: सभी सेमेस्टर (Sem I से VI) के कुल अंकों के आधार पर यूनिवर्सिटी की संयुक्त Tentative Merit List जारी की जाती है। नाम न होने पर सूची जारी होने के कुछ दिनों के भीतर परीक्षा नियंत्रक (COE) को आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम सूची के बाद दीक्षांत समारोह में Gold Medal या Merit Certificate मिलता है।

11. FAQs: हर सवाल का जवाब

📊 मार्कशीट और रिजल्ट

CGPA/SGPA लिखा है, Percentage कैसे निकालें?

कुल Obtained Marks को कुल Max Marks से भाग देकर 100 से गुणा करें। जैसे सभी सेमेस्टर के प्राप्तांक जोड़कर 3200 से भाग दें। CGPA को सीधे percentage में बदलने का कोई fixed गुणांक MGSU की marksheet में नहीं दिया गया है।

Marksheet में PPROM या BPROM लिखा है, इसका मतलब?

PPROM का मतलब Pass Promoted और BPROM का मतलब Back Promoted है। Final semester के बाद BPROM का मतलब है कि कोई पेपर बकाया है और डिग्री अभी पूरी नहीं हुई, आपको Ex-Student के रूप में वह Back clear करना होगा।

Marksheet में O, A+, F आदि ग्रेड का क्या मतलब है?

MGSU की CBCS grading में 90-100% पर O (10 point), 80-89.99% पर A+ (9), 70-79.99% पर A (8), 60-69.99% पर B+ (7), 50-59.99% पर B (6), 40-49.99% पर C (5), 36-39.99% पर D (4) और 36% से कम पर F (0) मिलता है। F का मतलब है कि वह पेपर दोबारा देना होगा। AB यानी Absent।

Grace Marks (कृपांक) के क्या नियम हैं?

आमतौर पर बताया जाता है कि किसी एक विषय में passing marks (36%) से थोड़ा पीछे रहने पर यूनिवर्सिटी अधिकतम 1% तक grace दे सकती है, और अंकों के आगे G लिखा होता है तो वह grace से पास माना जाता है। Back paper या Reval में grace के नियम अलग हो सकते हैं, इसलिए यूनिवर्सिटी के ताज़ा आदेश से पुष्टि करें।

रिजल्ट में AA / AB आ रहा है जबकि मैंने exam दिया था!

AA/AB का मतलब Absent है। अगर आप exam में उपस्थित थे तो घबराएँ नहीं। परीक्षा केंद्र से Attendance Sheet की प्रमाणित प्रति लेकर, प्रार्थना पत्र के साथ कॉलेज के माध्यम से यूनिवर्सिटी में जमा कराएँ। यूनिवर्सिटी वेरिफाई करके रिजल्ट सुधार देती है।

Division (श्रेणी) कैसे तय होगी जब marksheet में सिर्फ grade दिखते हैं?

डिग्री या दीक्षांत के समय पूरे 6 सेमेस्टर के कुल अंकों से पारंपरिक तरीके से Division तय की जाती है: 60% या अधिक पर First, 48% से 59.99% पर Second और 36% से 47.99% पर Pass Division।

🔁 Back, Reval और दोबारा परीक्षा

थ्योरी (External) में Back है, तो क्या Internal भी दोबारा देना होगा?

नहीं। Internal के marks सुरक्षित (freeze) रहते हैं। जैसे अगर आपके 19 अंक Theory में (फेल) और Internal में 23 अंक (पास) हैं, तो Back exam में सिर्फ यूनिवर्सिटी का मुख्य लिखित पेपर देना होगा और पुराने Internal marks marksheet में वैसे ही जुड़े रहेंगे।

क्या एक साथ 2 या 3 पेपर में Reval का form भर सकते हैं?

हाँ, लेकिन अधिकतम आपके कुल Theory papers के 50% में। उदाहरण: अगर final semester में 4 Theory पेपर थे तो ज्यादा से ज्यादा 2 में Reval लगा सकते हैं, सभी में नहीं।

Reval में अंक बढ़ने की जगह कम हो गए तो?

आमतौर पर बताया जाता है कि ऐसी स्थिति में पुराने, अधिक अंक ही सुरक्षित रखे जाते हैं। लेकिन चूँकि यह नियम बदल सकता है, यूनिवर्सिटी का Reval notice एक बार जरूर पढ़ें। अगर आप बिल्कुल boundary line पर हैं तो Reval लगाना आम तौर पर फायदेमंद सलाह है।

Reval में भी पास नहीं हुआ तो Back का exam कब होगा?

आपका साल बर्बाद नहीं होता। MGSU सामान्यतः मुख्य परिणाम के कुछ महीनों में या अगले सेमेस्टर परीक्षाओं (Odd/Even cycle) के साथ Supplementary / Due paper exam आयोजित करता है। इस बार Sem-6 की Back का exam अप्रैल-मई 2027 में होने की संभावना ज्यादा है।

क्या CGPA/Percentage सुधारने के लिए दोबारा exam दे सकते हैं (Improvement)?

जो छात्र सब पेपर में पास हैं पर percentage कम है (जैसे 48% या 52%) और भर्ती या higher education में अटक रहे हैं, उनके लिए Improvement का मौका हो सकता है, जिसमें आगामी परीक्षा में अनुमत पेपरों का form भरकर दोबारा exam देते हैं। इसमें आमतौर पर बेहतर अंक माने जाते हैं। इसकी पात्रता और तारीखें यूनिवर्सिटी के नोटिस से जरूर देखें।

क्या Regular और Private (Non-Collegiate) students के Back form साथ आते हैं?

हाँ। मुख्य परीक्षा के बाद जब Supplementary या Due paper के form निकलते हैं, तो दोनों श्रेणी के छात्रों के form साथ भरे जाते हैं और exam भी एक ही समय होते हैं।

पुराने सेमेस्टर (I से V) में Reval हो सकता है?

नहीं। Reval का मौका सिर्फ सबसे ताज़ा आए रिजल्ट (अभी Sem-6) के लिए मिलता है।

🎓 Admission और भर्ती

Back रहते PTET (B.Ed.) counselling या M.A. में admission ले सकते हैं?

नहीं। किसी भी regular PG course या B.Ed. allotment के दिन graduation 'PASS' की original marksheet या internet copy होनी जरूरी है। इसलिए तुरंत Reval form लगाएँ।

B.Ed. काउंसलिंग हो रही है पर मेरा Reval result नहीं आया?

Reval online form की रसीद और कॉलेज प्रिंसिपल का To Whom It May Concern letter तैयार रखें। कई बार counselling कमेटी इसे provisional रूप से स्वीकार करती है और थोड़ा समय मिल जाता है, पर यह निश्चित नहीं है।

📄 Documents, Degree और Migration

Internet marksheet आ गई, original कब मिलेगी?

परिणाम के लगभग 30 से 45 दिन में आपके कॉलेज के काउंटर पर भेज दी जाती है। यूनिवर्सिटी जाने की जरूरत नहीं।

Migration Certificate कहाँ से और कैसे मिलेगा?

यह कॉलेज से नहीं मिलता। univindia.net पर Online Application for Migration form भरें और फीस दें। फिर यह speed post से घर आता है या आप बीकानेर कैंपस से भी ले सकते हैं। अगर आप MGSU में ही आगे पढ़ रहे हैं तो जरूरत नहीं।

Character Certificate, Provisional Degree और T.C. कहाँ से?

Character Certificate और T.C. आपके कॉलेज से मिलेंगे। Provisional Degree यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड होती है।

Marksheet में नाम या पिता के नाम की spelling गलत है?

रिजल्ट के 6 महीने के भीतर यूनिवर्सिटी में सुधार के लिए आवेदन करें। 10वीं की marksheet की copy, कॉलेज का forwarding letter और निर्धारित फीस लगेगी। देर करने पर late fee और penalty लग सकती है।

क्या DigiLocker वाली marksheet मान्य है?

हाँ, DigiLocker से डाउनलोड की गई digitally signed marksheet मान्य मानी जाती है। कॉलेज से original मिलने में देरी हो तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Merit List या Gold Medal के बारे में कहाँ पता चलेगा?

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर Tentative Merit List जारी होती है। नाम न होने पर सूची के 7 से 15 दिन में COE के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम होने पर दीक्षांत समारोह में Gold Medal या Merit Certificate मिलता है।

क्या रिजल्ट जाँचने के लिए किसी और वेबसाइट पर भरोसा करें?

सिर्फ आधिकारिक ERP Portal ही इस्तेमाल करें। अनजान link पर username या password न डालें।

Mitradhya BikanerMitradhya Classes

Mitradhya Bikaner: आपका अपना Study Mitra

Mitradhya Classes की एक branch बीकानेर में भी है, जो YouTube पर पढ़ाई कराती है। इसके Mitradhya Classes App पर courses, notes, classes और PYQs सहित बहुत कुछ मिलता है। नई अपडेट्स और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे चैनलों से जुड़े रहें।

Lakshya Maharshi
लक्ष्य महर्षि
Mitradhya Bikaner · हर विद्यार्थी तक सही जानकारी पहुँचाने का प्रयास

Disclaimer: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए है। तिथियाँ और नियम बदल सकते हैं, इसलिए अंतिम पुष्टि MGSU की आधिकारिक वेबसाइट, ERP Portal और नोटिस से जरूर करें।

Bikaner Mitradhya

MGSU B.A. Semester 6 Result June 2026 घोषित: चेक करने का तरीका, मार्कशीट की पूरी समझ, Back/Reval और आगे क्या करें